गाजीपुर, अप्रैल 13 -- गाजीपुर। प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर अनिश्चितता के माहौल के बीच सोमवार को जिलेभर के ग्राम प्रधान सरजू पांडेय पार्क पर जुटे। यहां पर से जुलूस निकालते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार के पास पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित पत्रक सौंपा। प्रधानों ने मांग की कि चुनाव टाले जाने की स्थिति में उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मदन सिंह यादव ने कहा कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल आगामी 26 मई को समाप्त होने जा रहा है, लेकिन अब तक न तो आरक्षण प्रक्रिया का कोई नोटिफिकेशन जारी हुआ है और न ही परिसीमन की स्थिति स्पष्ट हो सकी । यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव समय पर कराएं, अन्यथा प्रधानों का बढ़े कार्यकाल ऐसे में चुनाव समय पर कराए जाने को लेकर संशय बना हुआ है, जिससे ग्राम प्रधानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। चर्चा तेज हो ...