बागपत, अप्रैल 22 -- बागपत। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के बैनर तले जिले के ग्राम प्रधानों ने बुधवार को विकास भवन में इकट्ठा हुए, उसके बाद जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम अस्मिता लाल को सौंपा। उनकी मांग थी कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए, ताकि गांवों में विकास कार्य प्रभावित न हो। प्रधानों ने बताया कि प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल क्रमश: 26 मई 2026 एवं 19 जुलाई 2026 को समाप्त होने जा रहा है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण में विलंब, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन की प्रक्रिया का लंबित होने से चुनाव पीछे हटना तय है। यह भी पढ़ें- समय से चुनाव न होने पर प्रधानों का बढ़ाया जाए कार्यकाल ऐसे में प्रशासकों की नियुक्ति प्रधानों को खाये जा रही है। अपना कार्यकाल बढवाने को लेकर...