बस्ती, मार्च 25 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत में निर्वाचित प्रधान व उनकी ग्राम सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने को है। ग्राम पंचायत सदस्यों का बैठक भत्ता ग्राम पंचायतें दबाए बैठी हैं। ग्राम निधि खाते से प्रति बैठक 100 रुपये भुगतान किया जाना है। गौर ब्लॉक की 108 ग्राम पंचायत में 1272 ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हैं। भुगतान नहीं होने से ग्राम पंचायत सदस्यों में नाराजगी है। 15 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रत्येक बैठक पर 100 रुपये बैठक भत्ता देने की घोषणा की गई थी। घोषणा होते ही ग्राम पंचायत सदस्यों को बैठक भत्ता मिलने की आस जग गई थी। वर्तमान समय में जो एक सपना बनकर रह गया है। ग्राम पंचायत की एक निश्चित तारीख को ग्राम पंचायत की बैठक किए जाने का प्रावधान है। प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.