सिमडेगा, सितम्बर 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कमेटी में बदलाव किया गया है। संघ के प्रदेश महासचिव योगेंद्र तिवारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश में अरुण कुमार सिंह को जिला कार्यकारी प्रधान सचिव पद से मुक्त कर दिया है। आदेश के अनुसार अरुण कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद सिमडेगा में आवासन नहीं होने तथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को देखते हुए उनके अनुरोध पर जिला कार्यकारिणी समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया। इसके बाद संघीय कार्यकलापों के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए संयुक्त सचिव दिलीप प्रसाद को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का कार्यकारी प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश महासचिव ने दिलीप प्रसाद को संगठन से संबंधित सभी कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...