गिरडीह, अक्टूबर 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भाजपा झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने बधाई दी है। सुरेश साव ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आदित्य साहू के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भाजपा झारखंड जनसेवा एवं सफ़लता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...