गाज़ियाबाद, मई 17 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों के लिए पहली बार आठ करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। लेकिन सदन ने शर्त रखी है कि कार्यकारिणी सदस्य इस बजट से अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं करा सकते। वह बजट का इस्तेमाल शहर के विकास कार्यों पर करेंगे। निगम कार्यकारिणी में 12 सदस्य रहते हैं। कार्यकारिणी सदस्यों के लिए अतिरिक्त बजट का अभी तक कोई प्रावधान नहीं था। शनिवार को बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों के लिए बजट पास किया गया। कार्यकारिणी सदस्य आठ करोड़ के विकास करा सकेंगे। खास बात यह है कि कार्यकारिणी सदस्य बजट का इस्तेमाल दूसरे वार्डों में ही करेंगे। वह अपने वार्डों में यह रकम खर्च नहीं कर सकेंगे।महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बजट पास के दौरान यह बात स्पष्ट रूप से कही थी.

बजट की जरूरत नही...