रामपुर, जून 6 -- बिलासपुर। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश की नगर पालिका परिषद शाखा का गठन शनिवार को नगर के पंजाबी कालोनी स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। प्रदेशाध्यक्ष ओमीलाल वाल्मीकि एवं प्रदेश महामंत्री बिल्लू चौहान ने संगठन का विस्तार करते हुए रविराज वाल्मीकि को शाखा अध्यक्ष तथा अरुण वाल्मीकि को शाखा महामंत्री मनोनीत किया और उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ही सरकार से मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन है। साथ ही स्थानीय स्तर पर शासनादेशों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध शासन से कार्रवाई की मांग भी की जाएगी। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने किया पेयजल वितरण कार्यक्रम में प्रदीप...