सिद्धार्थ, मार्च 10 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। मिशन वात्सल्य योजना के तहत महिला संस्थान द्वारा ब्लॉक सभागार में सोमवार को ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एव कार्यकत्रियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों के प्रति कार्यकर्त्रियों को जागरूक कर उन्हें बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।प्रशिक्षक बीडीओ ओम प्रकाश सिंह यादव, सीडीपीओ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिशन वात्सल्य योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। इसके तहत बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शोषण जैसी समस्याओं की रोकथाम के लिए सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। इस दौरान एडीओ प...