कार्यकर्ता 2027 में भारी बहुमत से भाजपा को जिताएं : कोश्यारी
हल्द्वानी, जुलाई 10 -- दीप चंद्र जोशी लालकुआं। पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 के चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा को जिताने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया है।भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के मोटाहल्दू स्थित आवास पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को उन्होंने संबोधित किया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, दर्जाधारी ध्रुव रौतेला, हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, पवन चौहान, कुंदन चुफाल, ललित आर्या, विनोद श्रीवास्तव, चंद्रशेखर पांडे, सरिता जरौत, कंचन भट्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.