कार्यकर्ता हैं रीढ़, संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता: कर्मवीर
गिरडीह, मई 18 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। मधुबन में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हो गया। अंतिम दिन केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहुंचाने पर जोर दिया गया। शिविर में संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह व कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के टिप्स दिए। कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और संगठन को मजबूत करना भाजपा की प्राथमिकता है। इस दौरान बताया गया कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राज्य भर में संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गिरिडीह जिला अंतर्गत पारसनाथ की धरती में दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में जिले भर के लगभग 200 प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक तथा क्षेत्र के जन जन से जुड़ने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.