औरैया, जून 9 -- औरैया, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और जनसेवा के बल पर ही भाजपा देश के अधिकांश राज्यों में सरकार बनाने में सफल हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकारें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ कार्य कर रही हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच...