कौशाम्बी, जुलाई 1 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा की नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल का बुधवार को लखनऊ से प्रथम बार जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य के नेतृत्व में जनपद के लेहदरी पुल और देवीगंज बाजार में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं मालाएं पहनाकर स्वागत व सम्मानित किया।प्रदेश उपाध्यक्ष व चायल विधायक पूजा पाल सबसे पहले शक्तिपीठ मां शीतला धाम पहुंचीं। विधि-विधान से मां का दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किया। इसके बाद वह मां शीतला अतिथि गृह सयारा पहुंचीं, जहां पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत करते हुए अंगवस्त्र और मां शीतला की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- प्रदेश महामं...