कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं : इंजीनियर रामविलास राम
आजमगढ़, जून 10 -- मेहनगर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करौती स्थित गिरीश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में अनुसूचित प्रकोष्ठ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इंजीनियर रामविलास राम ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत और रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत हो जाए तो चुनाव में सफलता सुनिश्चित हो जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी रामवृक्ष राम, राकेश राम, दिलीप राम, राजकुमार, राजेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिंदर सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.