कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़, ईमानदारी से काम करने का मिलता है इनाम
सुपौल, मई 24 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित आरके पैलेस होटल के सभागार में भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की शनिवार से शुरुआत की गई। मौके पर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी एवं संगठन की रीढ़ होते हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण उन्होंने खुद को ही बताया। कहा कि वह पंचायत अध्यक्ष से लेकर आज बिहार सरकार में मंत्री तक का सफर उन्होंने तय किया है। संगठन बड़ा होता है और संगठन में ईमानदारी से काम करने पर उसका समय आने पर ईनाम भी मिलता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान एवं सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाती है। मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.