बुलंदशहर, मार्च 24 -- पहासू । पहासू पुलिस के नगर चौकी इंचार्ज और सिपाहियों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता से चौराहे पर मारपीट और बाद में थाने के लॉकअप में बंद करने पर कांग्रेसी भड़क गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान देर रात 11 बजे ही दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहासू थाने में धरने पर बैठ गए और पहासू पुलिस की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसपी देहात और एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता शाहिद अल्वी को छोड़ा तब जाकर लोग थाने से उठे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहासू में शिकारपुर रोड पर तेज रफ्तार गन्ने से लदे ट्रक चालक को रोक कर आबादी में स्पीड कम करके चलने की बात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता शाहिद अल्वी के बीच नोकझोंक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राशिद अल्वी को पकड़ लिया और थाने में बैठा लिया। कांग्रेसियों ने चौकी प्रभा...