फतेहपुर, अगस्त 12 -- फतेहपुर। विकास इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही निषाद समाज के अधिकारों की लड़ाई को निर्णायक बनाने का आह्वान किया गया। संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद समाज को अब अपनी ताकत को पहचानना होगा। आह्वान करते हुए कहा कि समाज संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाए। चुनाव से पूर्व एससी आरक्षण नहीं दिया जाता तो इसका जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर अच्छेलाल निषाद भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...