संभल, जून 1 -- राष्ट्रीय परिवर्तन दल पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को धनारी स्थित डीपी यादव फार्म हाउस पर आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान क्षेत्र के अनेक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति अपना विश्वास जताया। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, जिला महामंत्री भगवान सिंह, सत्यवीर सिंह, शुभम पाल, पुष्पेंद्र सिंह, हेम सिंह, जुगेंद्र सिंह, वीरेश, मोहम्मद वसीम, वेद प्रकाश जाटव, नौबत सिंह शास्त्री, मुलायम सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह व कार्यशाला हुई संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...