कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बैलगाड़ी से पहुंचे सपाई
फतेहपुर, मई 25 -- अमौली, संवाददाता। कस्बे में आयोजित समाजवादी कार्यकर्ता सम्मान समारोह तमाम सपाई बैलगाड़ी के माध्यम से पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने बेरोजगारी, मंहगाई, बिजली बिल और किसानों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखे व्यंग कसे।कार्यक्रम का आयोजन विधान सभा अध्यक्ष राजेन्दर सिंह वर्मा ने तो संचालन गणेश वर्मा ने किया। सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा व अन्य लोगों के द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। सांसद ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं में इतनी ताकत है कि 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को धूल चटाने का काम करेंगे। सपा संविधान के अनुसार चलती है और भाजपा संविधान व लोकतंत्र को रौंदने का काम कर रही है। जिसका मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। कहा कि गांवों में गालियां खुदी पड़ी है, टंकी अर्धन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.