कौशाम्बी, जून 12 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग मिर्जापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में प्रांत भर से आए विभिन्न प्रतिभागियों ने संगठनात्मक कार्यों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी द्वारा प्रांत के विभिन्न जिलों के नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं की घोषणा की गई। इसी क्रम में कौशाम्बी जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक परिवर्तन करते हुए सुशील सोनकर को जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया, जबकि डॉ. राहुल राय को जिला प्रमुख घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त सराय अकील की श्रेयशी जायसवाल को जिला छात्रा प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। वहीं वर्तमान जिला प्रमुख एवं भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी के प्राचार्य प्रोफेसर प्रब...