सीवान, मार्च 16 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की ओर से रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। हसनपुरा मंडल के उसरी बाजार स्थित बाबू पैलेस तथा जीरादेई मंडल के जीरादेई पंचायत भवन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि यह महाअभियान संगठन पर्व है, जिसके माध्यम से मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और प्रशिक्षित होकर संगठन के कार्य को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाते हैं। प्रशिक्षण सात सत्रों में संपन्न हुआ। इसमें विचारधारा, संगठन विस्तार, कार्य पद्धति, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया, नमो ऐप और बूथ प्रबंधन जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला मंत्री विजय चौ...