मोतिहारी, दिसम्बर 13 -- केसरिया, निज संवाददाता। केसरिया के सम्राट अशोक भवन में जदयू विधायक शालिनी मिश्रा की जीत के बाद एनडीए के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुई। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि के रूप में मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत हुई। इसका श्रेय एनडीए के कार्यकर्ताओं को जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यकर्ताओं के वज़ह से ही जीता जाता है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। इस दौरान उन्होंने सभा में शामिल सभी एनडीए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा ऐसे ही निरंतर साथ देने का अपील की। वहीं सभा को स्थानीय विधायक शालिनी मिश्र...