लखनऊ, अप्रैल 1 -- बीकेटी, संवाददाता। गुडम्बा पुलिस द्वारा बेहटा गांव के भाजपा कार्यकर्ता पर गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर की कार्रवाई किए जाने से लोधी समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है।कार्यकर्ताओं से इसकी शिकायत पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी से की थी। इसके बाद बुधवार को रामपुर बेहटा में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का पुलिस उत्पीड़न न करे। कार्यकर्ता पर जो मुकदमा लिखा गया है, सही जांच कर वापस लिया जाए। इस अवसर पर सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि दिनेश कुमार लोधी, राकेश लोधी ,शिव मूर्ति लोधी , शिव नारायण ,रामकुमार लोधी ,अजय मिश्रा बाबा, जगदंबा त्रिपाठी सहित लोधी समाज के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...