सहारनपुर, अप्रैल 3 -- बेहट,संवाददाता। शुक्रवार को नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा का गांव साढ़ौली भूड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके जिलाध्यक्ष ने कहा, कि कार्यकर्ता नई ऊर्जा व जोश के साथ काम करें। उनके मान और सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।अंकुर चेयरमैन के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा और सरकार की नीतियों को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। उनके साथ मौजूद साहब सिंह पुंडीर, अभय प्रताप सिंह राणा, डीसीडीएफ के चेयरमैन सोनेंद्र राणा, जिला महामंत्री विपिन चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी सन्नी देव चौधरी, जिला पंचायत सदस्य रामकिशन उर्फ रामू चौधरी, साढ़ौली कदीम मंडल अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, बेहट मंडल अध्यक्ष विज...