प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शुक्रवार रात भाजपा कार्यकर्ता रामसजीवन शुक्ला के साऊथ मलाका स्थित घर पर रात्रि प्रवास किया। मंत्री के पहुंचने पर आसपड़ोस के लोग भी मिलने और फोटो खिंचवाने पहुंच गए। मंत्री ने एक-एक करके सभी से मुलाकात की और कुशलक्षेम जाना।कहा कि अपनी विधानसभा के प्रत्येक परिवार तक पहुंचना, उनके विचारों-भावनाओं को समझना और उनकी समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। आज का यह प्रवास क्षेत्र की जनता जनार्दन के साथ हमारे भावनात्मक जुड़ाव और उनके आत्मीय स्नेह का प्रकटीकरण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.