लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- पलियाकला। थारू जनजाति के क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करने वाले कांग्रेस के साधारण कार्यकर्ता रामचंद्र प्रधान के घर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंचे। कार्यकर्ता रामचंद्र प्रधान के घर पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव एआईसीसी प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस अजय राय, नेता विरोधी दल आराधना मिश्रा मोना व प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस बृज मौर्या ने भोजन किया। उनहोंने बच्चों को पढ़-लिखकर आगे बढ़ने और समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...