बाराबंकी, मई 11 -- फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी विद्या प्रसाद की पुण्य तिथि उनके पैतृक गांव इज्जतपुर में मनाई गई। संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रामहर्ष वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मलिक, प्रदेश महासचिव टीनू चौधरी, सुनील कुमार शुक्ला, प्रदेश सचिव उत्तम सिंह, मध्यांचल महासचिव अनिल वर्मा ने स्व. चौधरी की समाधि पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उसके बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव उत्तम सिंह वर्मा ने कहा कि बीएसए की हठधर्मिता के चलते संगठन 14 मई को बेसिक शिक्षा कार्यालय पर आंदोलन करेगा। बीएसए की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- शहीद बैकुंठ शुक्ल की शहादत दिवस की तैयारी को लेकर किया दौरा प्रदेश अध्यक्ष द...