महाराजगंज, अप्रैल 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे वैचारिक रूप से सशक्त बनते हुए संगठन की नीतियों केा प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा का संगठनात्मक ढांचा कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर आधारित है, इसलिए उनका प्रशिक्षित और जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। वे भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान को लेकर बैठक में बोल रहे थे。

प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राजनीति केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसमें तकनीकी दक्षता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्...