बेगुसराय, मार्च 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में बीपीसीसी पर्यवेक्षक मंजीत आनंद साहू के नेतृत्व में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से विमर्श किया गया। पर्यवेक्षक की ओर से कार्यकर्ताओं के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय भवन में आयोजित इस विमर्श कार्यक्रम में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अपने पर्यवेक्षक का स्वागत किया और संगठन की मजबूती के लिए खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की धुरी होते हैं जो जमीनी हकीकत के ज्यादा नजदीक होते हैं। उनका नेतृत्व किस तरह का अनुभवी, जिम्मेदार, कर्मठ और संगठन के प्रति समर्पित होना चाहिए उनसे बेहतर कोई नहीं जान सकता। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रभारी को संगठन की वर्तमान स्थिति, इसमें और ज्यादा ...