नैनीताल, जून 5 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल के नैनीताल क्लब में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर में विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी से 2027 चुनाव के एकजुट होने का आह्वान भी किया। मुख्यमंत्री धामी का कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 9.30 बजे से शुरू होना था, लेकिन भारी बारिश की वजह से इसमें देरी हुई। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नैनीताल क्लब में मुख्यमंत्री के स्वागत को पहुंचे। सभागार में मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री ने संवाद किया। नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष नैनीताल में टैक्सी बाइकों से जुड़ी समस्याओं को रखा गया। शहर में टैक्सी बाइकों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी की जा...