एटा, अप्रैल 6 -- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम सोमवार को जीटी रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम शुरुआत जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने पार्टी ध्वजारोहण, भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद 'भाजपा की विकास यात्रा' विषय पर संगोष्ठी में पार्टी के गौरवशाली इतिहास और अंत्योदय के लक्ष्य पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को बनी भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह हमारे कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या का परिणाम है। विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए आत्म-निरीक्षण और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा ...