कुशीनगर, जनवरी 26 -- पडरौना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात का लाइव प्रसारण रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में उनके निवास पर कार्यक्रम का 130 वां एपिसोड सुना गया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में मतदाता जागरूकता व भागीदारी, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, स्टार्टअप इंडिया की प्रगति, नवाचार जैसे कई समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है, उनकी ऊर्जा, नवाचार और सामाजिक जागरूकता ने देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत अपनी स्वर्णिम यात्रा शुरू कर चुका है और बहुआयामी विकास की ओर तीव्र गति से बढ़ रहा है। कृषि, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक के अलावा ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.