सिद्धार्थ, जून 14 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ कस्बे के टीचर्स कॉलोनी स्थित विधायक आवास पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने विधायक विनय वर्मा का 44 वां जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया। इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिराम निषाद, रामदास मौर्य, रत्नेश सोनी, अरविंद वर्मा, विजय गुप्त, विशाल कुमार, अपूर्व श्रीवास्तव, विक्रम प्रसाद यादव, कृष्णपाल चौधरी, श्यामू, कुलदीप, विष्णु सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...