चंदौली, अप्रैल 13 -- नौगढ़। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के तहत रविवार को आयोजित (ग्राम/बस्ती चलो अभियान) के समापन के अवसर पर सदर बाजार नौगढ़ में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। इसके साथ ही दुर्गा माता मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष सर्वजीत खरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर देवेन्द्र प्रकाश साहनी, सत्येन्द्र कुमार पांडेय, रामवृक्ष कोल, मनोज कुमार केसरी, अरविंद कुमार त्रिपाठी, राजेंद्र यादव, पंकज मद्धेशिया, कल्लू प्रसाद जायसवाल डॉ. विजय भारती आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.