बगहा, मई 16 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि नगर के अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के वाल्मीकि सभागार में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण अभियान बगहा जिला 2026 की दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार सरकार के रामनगर के मंत्री नंदकिशोर राम, बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल, बगहा विधायक राम सिंह, जिला अध्यक्ष अंचिक्य लल्ला, पूर्व मंत्री राजेश सिंह, ओम निधि वत्स, रितु जायसवाल, रश्मि रंजन, श्वेता सिंह ,विजया सिंह, समेत अन्य भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम के गायन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में जिला के भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचे। यह भी पढ़ें- भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ मुख्य अतिथि मंत्री श्री राम व अन...