उरई, अप्रैल 13 -- कोंच। संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत एक प्रशिक्षण कार्यक्रम अभिलाषा पैलेस पड़री में आयोजित किया गया। शुरुआत मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसंपर्क के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे समाज में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा सकें। उन्होंने संगठन के इतिहास, सिद्धांतों और विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला।प्रशिक्षण के दौरान सोशल मीडिया, आर्टिफिशिय...