रामपुर, जनवरी 10 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जारी हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने चर्चा की गयी। भाजपा के जिला पंचायत सदस्य कृष्ण अवतार लोधी की अध्यक्षता में शुक्रवार को भोट कस्बे में स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं की सही गिनती सुनिश्चित करना और मतदाता सूची में शुद्ध जानकारी बनाए रखना है।अभियान के दौरान उपयोग किए जाने वाले विभिन्न फार्मो की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए वोट बनवाने के लिए फार्म 6,गलत वोट हटाने के लिए फार्म7 और नाम या पते में संशोधन के लिए फार्म 8 का उपयोग किया जाएगा। बै...