बस्ती, फरवरी 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। भाजपा कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य प्रशिक्षण महाभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं कार्यपद्धति से कार्यकर्ताओं को बताना है। जिला स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला में जिला प्रभारी डॉ. समीर सिंह एवं जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने पार्टी के रीति, नीति व सिद्धांत पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. समीर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण सत्र कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है। व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है। उन्होंने इस महाभियान को संगठन सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व के स्तर पर समृद्ध करेगा। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्...