बेगुसराय, मई 14 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करने और उनके लिए सुलभ रहने के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता है। यह विश्वास, आत्मीयता और पारदर्शिता पर आधारित हो। समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। ये बातें चेरियाबरियारपुर के जदयू विधायक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को सर्किट हाउस में जनता दल यू के प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं।

संगठन में शक्ति पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय ने कहा कि संगठन में शक्ति है। कुछ लोगों ने अपने निजी हित में पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे लोगों से पार्टी को बचाना होगा। अध्यक्षता बलिया प्रखंड के अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने की। इस बैठक में प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, पांडव कुमार, विवेक पटेल, पिंकी देवी, सुभाष ...