रामपुर, अप्रैल 28 -- शाहबाद। मिलक विधायक राजबाला सिंह ने कहा कि भाजपा की यही सुंदरता है कि कार्यकर्ता का सम्मान सर्वाेपरि है। कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने आगे की तैयारी के लिए कमर कस लेने के आह्वान के साथ कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। सोमवार को वह शाहबाद में पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। प्रथम सत्र में संगठन की नीतियों, विचारधारा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री जगपाल सिंह यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह लोधी, महेश चंद्रवंशी, नामित सभासद अर्पित वशिष्ठ, सुरेश गुप्ता, नरेंद्र ठाकुर, सुमित भटनागर, रोहित...