बलिया, अप्रैल 6 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि कुछ युवाओं के साथ मिलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस जनसंघ की स्थापना की थी, वह अब भारतीय जनता पार्टी के रूप में बड़ा आकार ले चुकी है। तब दस युवाओं के बल पर खड़ी हुई पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। यह सबकुछ कार्यकर्ताओं के बल पर ही संभव हो सका है। भाजपा को छोड़कर अन्य सभी पार्टियां परिवार और व्यक्ति विशेष की पार्टी है।मंत्री सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर जीरा बस्ती स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जिस राष्ट्र के निर्माण का सपना देखा था, आज वह पूरा हो रहा है।पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि भाजपा ने अपने स...