बस्ती, मार्च 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी का मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक रुधौली रोड स्थित एक मैरेज हाल के सभागार में संपन्न हुआ। बसपा जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम ने बताया कि कार्यकर्ता बैठक में बूथ स्तर की तैयारियों, एसआईआर, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव आदि पर विचार विमर्श किया गया। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य मंडल प्रभारी बस्ती सुधीर कुमार भारती ने कहा कि बूथ और सेक्टरों को मजबूत कर बसपा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जमीनी कार्यकर्ताओं के बूते मजबूत सरकार बनाएगी। बैठक में केके गौतम, उदयभान, संजय धूसिया, लवकुश पटेल, सीताराम शास्त्री, राजेन्द्र गौतम, राजकुमार, दिनेश गौतम, झिनकान प्रसाद ,जब्बार अली, अवनीश कुमार, दिनेश गौतम, अलीम अहमद, यशवंत निगम, अनूप कुमार, राम सरोज, सुरेश चौहान, प्रदीप ...