महाराजगंज, सितम्बर 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। प्रदेश में बने राजनीतिक माहौल से आमजन बसपा के शासनकाल को याद कर रहा है। ये बातें बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी कमलेश कुमार गौतम ने परतावल नगर स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है और विचारधारा कभी खत्म नहीं होती। विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी घनश्याम दास ने कहा कि प्रदेश में बसपा के चार बार के शासनकाल में बिना भेदभाव सर्वसमाज का विकास हुआ और कानून का शासन स्थापित किया गया।अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नारद राव ने कहा कि आगामी चुनाव में बसपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से बूथ स्तर पर जुटना ...