सहरसा, अप्रैल 9 -- सहरसा, नगर संवाददाता। दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत बुधवार को सहरसा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया । जिप परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का 47 वां स्थापना समारोह सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। 46 वर्ष में पार्टी पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। वह केवल कार्यकर्ताओं के लगन और परिश्रम और प्रतिष्ठा से हुई है। पार्टी का सभी कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम मानकर पार्टी का कार्यकर्ता है। जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कुर्सी मात्र एक वोट से गिर गई थी तो कांग्रेस और विपक्ष के लोग हंस रहे थे। तब अटल जी ने कहा था कि एक दिन ऐसा भी आएगा कि पूरे देश...