गया, मई 31 -- भाजपा गया जी पूर्वी जिला संगठन के तत्वावधान में बोधगया के होटल स्टार में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का रविवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण वर्ग में जिलेभर से आए लगभग तीन सौ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दो दिनों तक चले विभिन्न सत्रों में संगठनात्मक कार्यपद्धति, विचारधारा, कार्यकर्ता विकास, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार व आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही अंत्योदय का मूल उद्देश्य : डॉ. प्रेम कुमारसमापन सत्र समापन सत्र को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के खान और भूतत्व व कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा की पहचान उसकी मजबूत कार्यपद्धति, अनुशासन और ...