हजारीबाग, अगस्त 2 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को झारखंड कार्यालय में जिला महासचिव अब्बास अंसारी की अध्यक्षता एवं गुरु प्रसाद साव के संचालन में हुई। बैठक में प्रखंड पदाधिकारियों के साथ बेड़ा हरियारा, चेड़रा और विष्णुगढ़ पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह हजारीबाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है और उसका गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के विकास तक कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अनुसार कांग्रेस की सरकारों ने देश में अनेक बड़े संस्थानों, उद्योगों और आधारभूत संसाधनों का निर्माण कराया। उन्होंने केंद्र सरकार पर सरकारी संस्थानों के निजीकरण, बेरोजगारी, ...