कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रदर्शन
सोनभद्र, अगस्त 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रदेश में वामपंथी नेताओं और कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी जुटाए जाने के कथित प्रयासों के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संयुक्त वामदल के बैनर तले कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शन के दौरान वामदलों के नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा वामपंथी आंदोलन से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारियां जुटाई जा रही हैं। उनका कहना था कि थानों से फोन करने, संदेश भेजने और प्रपत्र उपलब्ध कराकर आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते और पारिवारिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.