फरीदाबाद, मई 31 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा का इतिहास संघर्ष, विचार और राष्ट्रसेवा की भावना से परिपूर्ण रहा है। कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिश्रम और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। वह रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आयोजित फरीदाबाद के जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रहे थे। डॉ. पूनिया ने प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास, वैचारिक यात्रा और संगठन के विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन का विचार हमारी दिशा है, प्रशिक्षण हमारी शक्ति है और समर्पित कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं; संगठन की मजबूती निरंतर सीखने, संवाद और संस्कारों से ही सु...