प्रयागराज, अगस्त 27 -- उत्तर प्रदेश में वामपंथी नेताओं और कार्यकर्ताओं की कथित व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भाकपा-माले लिबरेशन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान वामदलों के नेताओं ने कहा कि गोरखपुर, अयोध्या, महाराजगंज, बस्ती, गाजीपुर, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, जालौन, कानपुर, बांदा, मुरादाबाद, सुल्तानपुर, चित्रकूट और मथुरा समेत कई जिलों में पुलिस व एलआईयू की ओर से उनके कार्यकर्ताओं से आधार, पैन, पासपोर्ट, बैंक खाते, फैमिली ट्री, निजी संपर्क, चल-अचल संपत्ति, व्यवसाय, संपत्ति विवाद, सोशल मीडिया प्रोफाइल, डिजिटल गतिविधियों और आपराधिक रिकॉर्ड जैसी जानकारी व ड...