पलामू, अप्रैल 18 -- मेदिनीनगर। पलामू भाजपा के नए पदाधिकारियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सोमेश सिंह ने कहा कि पलामू में भाजपा की स्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच गहरी नाराज़गी है। वर्षों से ज़मीन पर मेहनत कर रहे लोग जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में अपना समय और ऊर्जा लगाया है, उन्हे दरकिनार किया जा रहा है। हाल में जुड़े लोगों को जिला और मंडल स्तर पर महत्वपूर्ण पद दिया जा रहा है। इस कार्यशैली से संगठन कमजोर हो रहा है। उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं से कार्यकर्ताओं की नाराजगी को गंभीरता से लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...