गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में अवसर देने की प्रक्रिया चल रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद अशोक तंवर ने रविवार को कहा कि संगठन में सक्रियता ही जिम्मेदारी का आधार होगी। निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाएगा। राजनगर एक्सटेंशन में आयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम के दौरान पर्वेक्षक अशोक तंवर ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश में तेजी से चल रहा है। गाजियाबाद में भी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Haldwani News: बूथों पर भौतिक सत्यापन से भाजपा मजबूत करेगी संगठन उन्होंने बताया कि संगठन में प्रत्येक पदाधिकारी के कार्यों का रिकॉ...